पहले इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाना काफी आसान होता था। उसमें सिर्फ उपयोगकर्ता की उम्र १३ साल से ज्यादा है या नहीं यह बताया जाता था। उन्हें जन्म की तारीख बताना जरूरी नहीं होता था। इंस्टाग्राम अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जो फेसबुक द्वारा अधिकृत फोटो शेयरिंग का प्लेटफार्म है। लेकिन अब आप को इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाने में बतानी पड़ेगी अपनी जन्मतिथि। क्योंकि अब जो नए सदस्य अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाएंगे उन्हें पहले अपनी जन्मतिथि बतानी होगी। उसके बाद ही उनका इंस्टाग्राम पर अकाउंट खुल सकता है। उपयोगकर्ता की जन्मतिथि पूछने का इंस्टाग्राम का मुख्य उद्देश्य यह है कि, कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को उम्र के हिसाब से अनुभव और कंटेंट दिखाना। ताकि वे किसी भी प्रकार की गलत चीजों का शिकार न हो सके इंस्टाग्राम कहता है कि, उनके नियमों के अनुसार उपयोगकर्ता की उम्र कम से कम १३ साल होनी चाहिए।
जानिए क्यूं अब आसान नही होगा इंस्टाग्राम पर एकाउंट बनाना